रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। धरसींवा इलाके में ग्राम तिवरैय्या ओव्हरब्रीज पास पिस्टल,कट्टा और 6 जिन्दा कारतूस रखा था। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 पिस्टल, 1 कट्टा एवं 6 जिन्दा कारतूस को जब्त किया गया।
एण्टी क्राईम साईबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना मिली की थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत तिवरैय्या ओव्हरब्रीज के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल एवं कट्टा रखा है। और उसे बेचने की फराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने पर आलाधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये गए हुलिये और स्थान को चिंहांकित कर इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीनदयाल उर्फ दीनू साहू मुंगेली का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पिस्टल, कट्टा व कारतूस को हाईवे में आनेजाने वाले ट्रक चालकों से खरीदना बताया। दीनदयाल उर्फ दीनू साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें पिस्टल, कट्टा और 6 जिंदा कारतूस को जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्यवाई की गई।



