रायपुर

राइजिंग लाइन टंकियों का हेड टू टेल निरीक्षण कर लीकेज की तत्काल मरम्मत करें-आयुक्त
15-May-2023 7:26 PM
राइजिंग लाइन टंकियों का हेड टू टेल निरीक्षण कर लीकेज की तत्काल मरम्मत करें-आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। ग्रीष्मकालीन पेयजल आपूर्ति सी निरंतरता के लिए निगमायुक्त ने आज जल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की । समय - समय पर विभिन्न कारणों से पेयजल पाइप लाइन में  टूट - फुट होने के कारण लीकेज  से पेयजल आपूर्ति  प्रभावित होती है।

आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने अपर आयुक्तों, मुख्य अभियन्ता, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियन्ता ( जल),  कार्यपालन अभियन्ता ( मिशन अमृत), जोन ईई को निर्देशित किया है कि वे शहर  में समस्त मुख्य पेयजल वाहिनीयों, सभी ओव्हर हेड टंकियों, जल वाहिनीयों का हेड टू टेल निरीक्षण कर लीकेज पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत करवाकर निर्बाध रूप से जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।


अन्य पोस्ट