रायपुर

दीवान में पत्नी की लाश पैक कर सोता रहा, हिरासत में
13-May-2023 7:31 PM
दीवान में पत्नी की लाश पैक कर सोता रहा, हिरासत में

रायपुर, 13 मई। पत्नी की लाश दीवान (पलंग) में छिपाकर दो रातें गुजारने के बाद बदबू आने पर पति ने पुलिस को मौत की सूचना दी।  इस के बाद ही  हत्या  का खुलासा हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी  है। दरअसल, राजधानी के लालपुर में महिला की हत्या हुई है. महिला की लाश घर के दीवान (पलंग) के अंदर मिली है। दो दिन पहले हत्या की गई है। पति उसी दिवान के ऊपर दो दिनों से सोता रहा।

बताया जा रहा है कि बदबू आने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। मृतका का नाम बबिता साहू है।  प्रारंभिक जांच कर रही पुलिस को मृतका के पति कीर्तन साहू पर शक है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि, परसों शाम की बात है।प्रथम दृष्टि में ये पाया गया है कि पति कीर्तन साहू ने गला दबाकर पत्नी कि हत्या की है।कल शाम को पति ने रिपोर्ट की । आरोपी पति कीर्तन साहू  मजदूरू करता है अपनी पत्नी के साथ किराया पर रहता है।, छोटा सा घर है, पति शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था।पति की दो पत्नियां और पत्नी के दो पति। इसे लेकर ही  आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस जांच जारी है।


अन्य पोस्ट