रायपुर

माना कैंप में शिशु वाटिका का प्रशिक्षण
13-May-2023 7:30 PM
माना कैंप में शिशु वाटिका का प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। नर्सरी कक्षाओं को पढ़ाने वाली 120 टीचर्स का प्रशिक्षण इन दिनों सरस्वती शिशु मंदिर माना कैंप में चल रहा है। जिसका समापन 23 मई को होगा। इसके उद्घाटन अवसर पर बद्रीनाथ केशरवानी ,  माना कैंप के नगर पालिका अध्यक्ष संजय यादव , अंजली महादेवकर , व्यवस्थापक बाबुल शाह ,  वर्ग संयोजक गौरीशंकर कटकवार ,  अधिकारी रामकुमार वर्मा , उर्मिला कश्यप एवं नरेश यादव उपस्थित थे।

  शिक्षिकाओं को प्रेरित करते हुए विद्या भारती मध्य क्षेत्र के कोषाध्यक्ष जितेंद्र परिहार ने शिशु वाटिका की अवधारणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।  सरस्वती शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री डॉ देवनारायण साहू और सचिव विवेक सक्सेना ने इस प्रशिक्षण का दौरा कर चल रहे कार्यक्रम का जायजा भी लिया।  यह जानकारी सरस्वती शिक्षा संस्थान के संवाद विभाग अधिकारी संस्कार श्रीवास्तव ने दी है।


अन्य पोस्ट