रायपुर

बकरा चोरी के आरोप में पार्षद को पीटा, मामले में 7 गिरफ्तार
13-May-2023 7:29 PM
बकरा चोरी के आरोप में पार्षद को पीटा, मामले में 7 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। भाजपा पार्षद चंद्रपाल धनकर पर बकरा चोरी के आरोप में महिला व पुरुषों ने शुक्रवार को हमला कर दिया। घटना पर  पार्षद के समर्थकों ने टिकरापारा थाना में जमकर हंगामा मचाया। पुलिस मामले में बदमाशों के खिलाफ जांच में जुट गई है।  टीआई अमित बेरिया ने बताया कि पार्षद का बकरे बेचने-खरीदना का पुराना कारोबार है। इसी में अपने बाड़ी में बकरा रखे हुए थे।

 इस दौरान कुछ महिला एवं अन्य पुरुष विवाद कर मारपीट की घटना को अंजाम दिए है। चंद्रपाल की शिकायत पर शबाना, चांदनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ बलवा और लूटपाट का अपराध दर्ज किया है। इस पूरे प्रकरण पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश जारी है। चन्द्रपाल धनगर सा  बकरा गोदाम बम्लेश्वरी चौक मठपुरैना में है और दुकान टिकरापारा रायपुर में है।

सुबह 07.00 बजे उसका भतीजा नरसिंह बकरा गोदाम का देख-रेख करने गया था। इसी दौरान देवार पारा के कुछ लडक़े हमारा बकरा लाये हो कहकर  नरसिंह के साथ गाली गलौज कर रहे थे। सूचना प्राप्त होने पर  चंद्रपाल अपने भतीजा अंशु के साथ अपने बकरा गोदाम पहुंचा तो वहां पर उपस्थित रेहान देवार, दिलवाला, कविराज, मोना, रितु चौहान, शबाना  देवार, दीपक नेताम, मुकेश नेताम, जावेद खान और अन्य लोग अश्लील गाली गलौच करते हुए गोदाम में रखे रापा के बल्ली को निकाले और चंद्रपाल को भी अश्लील गाली गलौच देते हुए मारपीट करने लगे जिस पर वह अपने बचाव के लिए गोदाम के कमरे में छिपने गया तो सभी बल्ली लेकर गोदाम अंदर प्रवेश कर बल्ली से  को मारपीट की। इससे चंद्र पाल के  चेहरे व अन्य स्थानों में चोट आयी। बीच बचाव करने के दौरान प्रार्थी के भतीजे अंशु को भी  चोट आई तथा आरोपी जाते समय  गोदाम में रखें 02 बकरे को छीनकर ले गये। इस पर आरोपियों के विरूद्ध टिकरापारा पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 294, 323, 452, 394 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।

 टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार  किया गया।  अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट