रायपुर

चेन लूटकर भागे बाइक सवार
13-May-2023 7:26 PM
चेन लूटकर भागे बाइक सवार

रायपुर,13 मई। बुढ़ातालाब सर्विस रोड़ पर पेशाब करने रूके युवक के गले में पहने सोने की चेन को लूट कर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।बदमाशों के खिलाफ टिकरापारा थाना में 394 का अपराध दर्ज।

संजय कु मार साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोरा में रहता है। जो शुक्रवार की रात में किसी काम से संजय नगर आया था। जो रास्ते में पेशाब करने बुढ़ातालाब सर्विस रोड़ पर अपनी बाइक खड़ी कर गया था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पर आ गए। और यहां पेशाब क्यों कर रहे हो कह कर गाली गलौज करने लगे । जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने संजय के गले में पहले सोने की चेन कीमत 50 हजार को लूट कर वहां से फरार हो गए। ंजय ने उसका पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। जिसपर टिकरापारा थाना जाकर संजय ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 394 का अपराध दर्ज किया। बताए गए गाड़ी नम्बर से बदमाशों की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट