रायपुर

वीआईपी रोड पर कारें भिड़ीं, रिपोर्ट नहीं
13-May-2023 3:53 PM
वीआईपी रोड पर कारें भिड़ीं, रिपोर्ट नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,13 मई।
वीआईपी रोड में सडक़ हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक दो कारों के बीच टक्कर हुई है। हादसे में बच्ची और महिला घायल हुई है। महिला कार चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है।महिला की राजनीति पहुंच होने के कारण मामला रफादफा हो गया।महिला ने उल्टे युवक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।बता दें कि वीआईपी  रोड में आए दिन हादसे होते रहते है। 

देर शाम वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस  रोड में कई लग्जरी होटलें, वेडिंग वे न्यू  है। होटल में पहुंचने वाले लोग कार सडक़ पर ही खड़ी कर देते है। आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई बार विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। 

लापरवाही पूर्वक कार पार्किंग करने वाले लोग गुंडागर्दी कर घौंस दिखाते है। अवैध पार्किंग की वजह से हादसे की खबर आते ही रहती है।
उधर उरला के बोरझारा नाला के पास एक युवक मोटर साइकिल सीजी 04 केए 3382 सवार युवक ने दूसरे बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसकी डीकेएस में इलाज के दौरान मौत हो गई। उरला पुलिस ने धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक युवक सीजी 04 एनपी 2600 में सवार था। उसका नाम दुर्गेश कुमार कुशवाहा सरोरा बताया गया है। 
 


अन्य पोस्ट