रायपुर
वर्षों से एक ही थाने में जमे लोगों के होंगे तबादले
12-May-2023 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति चर्चा में
रायपुर, 12 मई। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गृह विभाग की समीक्षा की। इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, नक्सल ऑपरेशन के ओपी पॉल, प्रदीप गुप्ता सहित राज्य स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ की नई नक्सल उन्मूलन नीति पर हुई चर्चा, पुलिस के नए बजट सहित, बस्तर फाइटर की पोस्टिंग को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कहा मार्च के बजट में स्वीकृत नए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
गृह विभाग प्रदेश में नए थाने, चौकियों की स्थापना के साथ उनके लिए स्टॉफ और उपकरण देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक ही थानों में सालों से पदस्थ लोगों के तबादले होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


