रायपुर

महिला पॉलीटेक्निक में कार्यशाला
12-May-2023 7:03 PM
महिला पॉलीटेक्निक में कार्यशाला

रायपुर, 12 मई। महिला पॉलीटेक्निक के फार्मेसी विभाग के तत्वाधान में छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौधोगिकीपरिषद (सीजीसीओएसटी) का एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपत्ति प्रो. डॉ एमके. वर्मा, द्वारा किया गया। अस कार्यक्रम में प्रो. स्वर्णलता सर्राफ ,सुश्री तोशिता रावत एवं सुश्री कृष्णा चौधरी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट