रायपुर

भाजपा पार्षद पर बकरा चोरी का आरोप, जमकर मारपीट
12-May-2023 3:43 PM
भाजपा पार्षद पर बकरा चोरी  का आरोप, जमकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई।
भाजपा पार्षद चंद्रपाल धनकर पर बकरा चोरी के आरोप में देवार पारा के लोगों ने हमला कर दिया। घटना से आहत पार्षद के समर्थकों ने टिकरापारा थाना में जमकर हंगामा मचाया।

पुलिस मामले में बदमाशों के खिलाफ जांच में जुट गई है। टिकरापारा थाना टीआई अमित बेरिया ने बताया कि पार्षद का बकरे बेचने-खरीदना का पुराना कारोबार है। इसी में अपने बाड़ी में बकरा रखे हुए थे। इस दौरान कुछ महिला एवं अन्य पुरुष विवाद कर मारपीट की घटना को अंजाम दिए है।

बताया जा रहा है कि वार्ड 63 के पार्षद चंद्रपाल धनगर से वहीं पास के देवारपारा के रेहान,दीपू ने मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि चंद्रपाल को भाग कर अपनी जान बचाई। 

बस्ती के लोगों ने घेर लिया और बकरी की पड़ताल करने पर मारपीट करने लगे। थोड़ी देर में ही वहंा का माहोल बदल गया। पार्षद चंद्रपाल को वहां से भाग कर  अपनी जान बचाने पास के मकान में जाकर छुपना पड़ा। जिसके बाद धनगर ने फोन कर टिकरापारा पुलिस को मारपीट की शिकायत की। 

शिकायत पर देवारपारा के रहने वाले शबाना, चाँदनी समेत अन्य लोगों के खिलाफ बलवा और लूटपाट का अपराध दर्ज किया है। इस पूरे प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । अन्य की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट