रायपुर

रोजगार कार्यालय में 15 मई को होगा प्लेसमेंट कैम्प
12-May-2023 3:41 PM
रोजगार कार्यालय में 15 मई को होगा प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर, 12 मई। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 मई  को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर  2 बजे तक आयोजित होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से एल आई सी ऑफ इंडिया, क्लासिक गग्रुप एंड अनिल ब्रदर, रायपुर द्वारा 10वीं,12वीं,स्नातक (साइंस अथवा टेली) उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती इंश्योरेंस एडवाईजर,सेल्स एक्सीक्यूटीव टेली कॉलर/ऑपरेटर, बैक ऑफिस आदि के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 
 


अन्य पोस्ट