रायपुर

एमडी मनोज खरे को सेवा वृध्दि, उज्ज्वला को दो माह की छुट्टी
12-May-2023 3:39 PM
एमडी मनोज खरे को सेवा वृध्दि, उज्ज्वला  को  दो माह की छुट्टी

रायपुर, 12 मई। राज्य शासन ने पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी मनोज खरे को आठ माह की सेवावृध्दि दी है। इस पद पर उनका एक वर्ष का कार्यकाल कल  समाप्त हो रहा है। अब वे 31 दिसंबर तक बने रहेंगे।  वहीं ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल को दो माह के अवकाश पर रहेंगी। वह 15 जुलाई तक छुट्टी पर गईं हैं। उनकी वापसी तक श्री खरे दोहरे प्रभार में रहेंगे ।
 


अन्य पोस्ट