रायपुर
रायपुर, 11 मई। मामा के घर जनेऊ संस्कार में आई भांजी का गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। अज्ञात चोर घर में कार्यक्रम के दौरान कमरे में रखा बैग चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक सूजातजो नेगी ने कबीर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यू पुलिस लाइन गिदम दंतेवाड़ा में रहती है एलआईजी कालोनी 26 कबीर नगर में मामा के घर जनेऊ संस्कार कार्यक्रम में आई थी। रविवार को घर में सुबह से ही मेहमानों का आना लगा हुआ था। दोपहर में कार्यक्रम था। घर के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। सूजातजा भी तैयार होकर घर के काम में हाथ बटाने गली। और अपना सारा सामान कमरे में ही रखा था। इसी दर्मीयान कोई अज्ञात चोर कमरे में रखा उसका बैग चुरा ले गया।
सूजातजा ने बताया कि उसके बैग में उसके सारे कपड़े और जेवर रखे थे। और कमरे का दरवाजा बंद कर वह नीचे आ गई। शाम को कार्यक्रम होने के बाद जब कमरे में गई तो देखा की उसका बैग वहां नहीं था। घर में खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया।


