रायपुर

इंद्रजीत को नि-क्षय मित्र सम्मान
11-May-2023 7:20 PM
इंद्रजीत को नि-क्षय मित्र सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मई। राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया गया।

रायपुर से एल्डरमैन इंद्रजीत सिंह राजपूत को रायपुर जिले में श्रेष्ठ कार के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया!  इंद्रजीत ने रायपुर जिले में टीवी मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर टीबी प्रभावित लोगों को ना केवल चिन्हित किया बल्कि केंद्र की योजना के अनुसार उन्हें दवा और नए वाले विशेष इलाज की सुविधा मुहैया कराने में मदद की !  उनके सराहनीय कार्य के लिए राज्यपाल ने एल्डरमैन इंद्रजीत कामों को सराहा और नि क्षय मित्र के रूप में उनके कार्य को श्रेष्ट बताया!  इंद्रजीत राजपूत ने टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नि क्षय ( रोग मुक्त) करने का संकल्प लेकर विगत एक साल से  रायपुर में सक्रीय भूमिका निभा रहे है।


अन्य पोस्ट