रायपुर

बिना पदोन्नति सैकड़ों व्याख्याता सेवानिवृत्त हो रहे
11-May-2023 4:16 PM
बिना पदोन्नति  सैकड़ों व्याख्याता सेवानिवृत्त हो रहे

टेकाम से मिल शर्मा ने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने माशिमं परिसर में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम से चर्चा की । संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि  शर्मा ने  व्याख्याता से प्राचार्य तथा उप संचालक, अपर संचालक, पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने से मंत्री के समक्ष तत्काल पहल करने  कहा।

विभाग की ओर से जारी निर्देश का पालन जिले और संभाग स्तर पर हो रहा है और वहां हर तरह की पदोन्नति हो रही है। किंतु राज्य स्तर पर ही उनके मातहत अधिकारी विभागीय निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और इसका खामियाजा प्रदेश के हजारों व्याख्याताओं को हो रहा है।  पदोन्नति नहीं होने से सैकड़ों व्याख्याता सेवानिवृत्त हो  रहे हैं। 

वही संघ मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलकर  पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने की भी मांग करेगा। शर्मा ने अपर संचालक के पद पर  राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नियुक्ति करने का विरोध किया ।

डीपीआई ने प्रशासनिक अफसरों की नियुक्ति से आक्रोश बढ़ रहा: संघ
डीपीआई ने राप्रसे के अधिकारियों को प्रभार देने से विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है इससे भी भारी आक्रोश है। विभाग को प्रभारवाद से भी मुक्त रखने को कहा गया। इनमें से एक पद शिक्षा विभाग का कैडर पोस्ट है। इन दोनों पदों पर इस समय राजेन्द्र गुप्ता, और प्रणव सिंह पदस्थ किए गए हैं। इसका विरोध भी तेज हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि यह केवल न केवल विभाग के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि गलत परम्परा भी शुरू की जा रही है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन का रूप ले सकता है। यदि पदोन्नति की प्रक्रिया तत्काल पूरी नहीं की गई तो संघ हड़ताल करने को बाध्य होगा। 
 


अन्य पोस्ट