रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं क्?योंकि राजस्थान की रेगिस्तानी हवाएं छत्तीसगढ़ आ रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढऩे वाला है।इधर, उत्तर पश्चिम राजस्थान से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से गर्मी और बढऩे वाली है, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम का मिजाज 19 मई तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा। इससे पहले बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


