रायपुर

सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 से 21 मई तक
10-May-2023 7:23 PM
सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 से 21 मई तक

रायपुर, 10 मई। रायपुर संभाग के सहायक शिक्षक एल.बी से शिक्षक पद पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग 17 मई से 21 मई तक होगी। यह काउंसलिंग शासकीय प्रोफेसर जे.एन. पाण्डेय (उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम ) बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में दो पाली प्रथम पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। काउंसलिंग में वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों का पदांकन किया जाएगा। संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षक रायपुर ने काउंसलिंग में समस्त शिक्षकों से कहा है कि वे निर्धारित तिथि अनुसार काउंसलिंग प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। शिक्षक पद के रिक्त विद्यालयों की सूची काउंसलिंग स्थल पर प्रदर्शित तथा काउंसलिंग स्थल पर बाहर चस्पा की जाएगी।


अन्य पोस्ट