रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज यूनियन का प्रथम कन्वेंशन शनिवार को फाफाडीह चौक स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। एफएमआरआई के संस्थापक सदस्य जेएस मजूमदार और एफएमआरआई के राष्ट्रीय महासचिव शांतनु चटर्जी तथा छत्तीसगढ़ सीटू महासचिव एम के नंदी, बीमा कर्मचारी संघ के महासचिव धर्मराज महापात्र, आईएमए के अध्यक्ष डाक्टर राकेश गुप्ता, डॉ. विपलब बंदोपाध्याय ने संबोधन दिया।
इस कन्वेंशन में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से आए 80 से अधिक साथियों ने नए राज्य यूनियन छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज यूनियन (सी जी एस पी ई यू) के राज्य सचिव मंडल व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया । जिसमें रितेश तिवारी अध्यक्ष, प्रदीप मिश्रा महासचिव व बिभास पाईटुंडी कोषाध्यक्ष सहित 13 सदस्यी सचिव मण्डल और 14 कार्यकारणी सदस्यों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ ।


