रायपुर

10-12वीं के नतीजे कल
09-May-2023 5:02 PM
10-12वीं के नतीजे कल

 रिजल्ट लेकर दिल्ली से आ रहे गोयल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई।
माशिमं की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कल बुधवार को दोपहर 12 बजे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह जारी करेंगे। मंडल के सचिव वीके गोयल, और अधिकारी इस समय दिल्ली में प्रिंटर के पास रिजल्ट शीट की चेकिंग में गए हुए हैं। संकेत है कि रिजल्ट 10 मई को घोषित किए जा रहे हैं। 

सत्र 2022-23 की मार्च में हुई परीक्षाओं में 10वीं के 3.40 लाख और 12वीं में 3.30 लाख से अधिक छात्रा -छात्राएं शामिल हुई। उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन कार्य 24 अप्रैल को पूरा कर लिया गया है। जो लक्षित समय से तीन दिन पहले हो गया। इस समय माशिमं रिजल्टशीट और मार्कशीट प्रिटिंग का कार्य कर रहा है। इसे 7 मई तक खत्म करने कहा गया था। सबकुछ सामान्य रहा, तो दोनों कक्षाओं के नतीजे 10 मई को घोषित होंगे। 

नतीजे दोनों कक्षाओं के एक साथ घोषित किए जाएंगे। इनके साथ मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।  इस समय पर नतीजे घोषित किए जाने से विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीईटी, पीएमटी, जेईई के लिए आवेदन करने में सुविधा होती है। हालांकि माशिमं तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, राजस्थान, से नतीजे घोषित करने में पिछड़ गए हैं।  


अन्य पोस्ट