रायपुर
लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में शुक्रवार को कार्यशाला
09-May-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मई। बेरोजागरी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। रायपुर जिला के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) तथा डिप्लोमाधारी हितग्राहियों को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 12 मई को सुबह10: 30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में कार्यशाला आयोजित किया गया है। इस कार्यशाला में तकनीकी योग्यताधारी हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण एवं शासन के विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के संबंध में अवगत कराया जायेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


