रायपुर
ट्रेनों में पत्थरबाजी न करने आरपीएफ का अभियान
08-May-2023 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। रेल्वे सुरक्षा बल रायपुर आमजनों और रेल यात्रियों को समय- समय पर अभियान चलाकर लोगों में रेल यातायात के प्रति गंभीरता से लेने की जागरूकता फैलाई है।
रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि रायपुर के अधिकारी/बल सदस्यों एमआरओ, सीआरओ, एवं गाडिय़ों में पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम हेतु लगातार पोस्ट क्षेत्राधिकार में अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान रेल लाइन के किनारे में रहने वाले निवासियों तथा मैदान में खेलने वाले छोटे बच्चे एवं लडक़ों को समझाइश देते हुए जागरूक किया जा रहा हैं ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो एवं सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


