रायपुर

8 मई को कांग्रेस की अंबिकापुर में बैठक
07-May-2023 7:42 PM
8 मई को कांग्रेस की अंबिकापुर में बैठक

रायपुर, 7 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 8 मई को सुबह 11 बजे राजीव भवन अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्षों, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी पदाधिकारी की बैठक लेकर बूथ-सेक्टर-जोन कमेटियों के गठन की समीक्षा करेंगे। बैठक में  छत्तीसगढ़ प्रभारी  सचिव डॉ. चंदन यादव एवं प्रभारी बूथ प्रबंधन कमेटी अरुण सिसोदिया  उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट