रायपुर

मोबाइल पर सट्टा, अहमदाबाद और रायपुर के तीन खाईवाल गिरफ्तार, 25 हजार जब्त
06-May-2023 6:55 PM
मोबाइल पर सट्टा, अहमदाबाद और रायपुर के तीन खाईवाल गिरफ्तार, 25 हजार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। आईपीएल मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 1 अंतर्राज्यीय सहित कुल 3 सटोरिये गिरफ्तार।  गंज, डी.डी.नगर एवं पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई। मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट ने थाना गंज क्षेत्र के चूना भठ्ठी रेलवे अंडरब्रीज पास,डी.डी.नगर में महादेवघाट स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स और पुरानीबस्ती इलाके के लाखेनगर चौक पास मोबाईल  पर कर रहे थे आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा का संचालन। तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 5 मोबाईल और 1 लाख दस हजार नकदी को जब्त किया है।

 एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को मुखबीर से सूचना मिली की चूना भठ्ठी रेलवे अंडरब्रीज पास एक व्यक्ति मोबाईल पर आईडी लेकर आईपीएल मैच  के दौरान ऑनलाईन क्रिकेट सट्आ संचालित कर रहा था। मुखबीर के बताये हुलिये से व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ पोद्दार निवासी अहमदाबाद गुजरात का होना बताया। सौरभ पोद्दार के पास रखे  फोन को चेक करने पर उसके  फोन पर आई.पी.एल के मैचों में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। जिस पर सौरभ पोद्दार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 फोन कीमत 40,000 जप्त कर  छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई  की गई।

इसी प्रकार डी.डी.नगर क्षेत्र में महादेवघाट स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स पास मोबाईल फोन के माध्यम से आई.पी.एल के गुजरात टाईटन्स बनाम राजस्थान रॉयल के मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी ब्रिजेश चौधरी को पकड़ा ब्रिजेश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाईल 1 आईफोन, नकदी 5000 को जब्त कर धारा 07 का अपराध दर्ज किया।

पुरानीबस्ती के लाखे नगर चौक पास मोबाईल  पर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करते सटोरिया पुष्पेन्द्र डडसेना को भी गिरफ्तार किया गया।  उसके कब्जे से मोबाईल,नकदी  20,000रूपए जप्त कर  पुष्पेन्द्र डडसेना के विरूद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट तथा छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट