रायपुर

हैप्पी फैमिली, कडीशन्स एप्लाई में राज बब्बर, रत्ना, आयशा के साथ हमारी मीनल भी
06-May-2023 6:52 PM
 हैप्पी फैमिली, कडीशन्स एप्लाई में राज बब्बर, रत्ना, आयशा के साथ हमारी मीनल भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। राजधानी की बेटी ने एक्टिंग और डॉस के हुनर को निखार फिल्म नगरी मुम्बई में मजबूत कदम रखा। एड फिल्मों से शुरूआत कर अब अमेंजन प्राइम के वेब सीरिज में हैप्पी फैमिली, कडीशन्स एप्लाई इस सीरीज में नायिका का रोल निभा रही है। 2017 में मिस इंडिया की फइनलिस्ट भी रह चुकी है।

एक्ट्रेस मीनल साहू ने बताया कि यह सीरीज कॉमेडी से भरपूर 10 एपिसोड का फैमिली ड्रामा है। यह सारा भाई वर्सेज सारा भाई की तरह ही पारिवारिक पृष्ठ भूमि पर बनी हुई है। जो शुरू से अंत तक हंसाते हंसाते पेट फुला देती है। इसका हर डॉयलॉग हर एक्सन ह्यूमर पुक्त कॉमेडी से भरपूर है। इस सीरिज में रत्ना पाठक, राज बब्बर, अतुल कुलकर्णी, आयशा जुल्का आदि के साथ प्रमुख भूमिका में है।

मीनल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की बेटी होना गर्व की बात है। उनके पिता कैलाश प्रसाद साहू एक  बैंक में डीजीएम के रूप में रिटायर्ड और माता किरण साहू है। शुरू से ही नृत्य कला में रूचि रही है। बैरन बाजार के स्कूल में पढ़ी इसी दौरान भरतनाट्यम में ग्रेजुएश्र किया। गर्ल्स डिग्री कॉलेज रायपुर से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद श्यामक डावर मुंबई के इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ। 1 साल के प्रशिक्षण के बाद इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त हो गई आईफा आवार्ड, जी सीने अवार्ड जैसे कार्यक्रम मे लीड एक्टर-एक्ट्रेस के साथ परफॉरमेंस दे चुकी हैं। जी की वेब सीरीज में हीरो बोल रहा हूं में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आई हैं।

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, आयुष्मान खुराना जैसे कलाकारों के साथ 11 एड फिल्मों में काम कर चुकी है।


अन्य पोस्ट