रायपुर

27 करोड़ के घोटाले की जांच के बाद धरना स्थल से हटे होर्डिंग्स
06-May-2023 6:50 PM
27 करोड़ के घोटाले की जांच के बाद धरना स्थल से हटे होर्डिंग्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। बूढ़ातालाब धरना स्थल पर पहले विज्ञापन के होर्डिंग्स लगाए गए, और हटा भी दिए गए। यह भले ही एक सामान्य प्रक्रिया कही जा सकती है, लेकिन इसका संबंध नगर निगम में हुए 27 करोड़ के होर्डिंग्स घोटाले से है।

ग्रेसफुल कंपनी में पहले इस स्थान पर पुराने होर्डिंग्स लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया था। जब महापौर ने जांच के आदेश दिए, तो हटाना पड़ा। दूसरी ओर, कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया था कि बूढ़ातालाब को भी व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाएगा। आज आरोप व आशंका प्रमाणित हो गया। बूढ़ातालाब में विज्ञापन एजेंसी का होल्डिंग्स लगना शुरू हो गया है।

कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि बूढ़ातालाब धरना स्थल हटाते समय कर्मचारी संघ ने लगातार इसका विरोध किया था। तब कांग्रेस के नेताओं ने गड्ढे खोदने, दीवाल उठाने, की चेतावनी देकर प्रशासन के कंधे में बंदूक रखकर बूढ़ा तालाब में धरना की अनुमति देना बंद किया था।


अन्य पोस्ट