रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। कबाड़ी की दूकान से 10 हजार नगदी, और तांबे का गुच्छा चुराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीएसयुपी कालोनी भांठागांव निवासी अफजल अली ने रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस के अनुसार अफजल साधना कबाड़ी दुकान सिद्धार्थ चौक में काम करता है। 23 जनवरी को वह कबाड़ी दुकान को बंद कर बाहर गेट में ताला लगाकर अपने मालिक को चाबी देकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह अपने मालिक से चाबी लेकर दुकान खोलकर अंदर गया तो देखा कि समान बिखरा पड़ा हुआ था, दुकान में रखा नगदी रकम करीबन 10,000 रूपये एवं दुकान में रखे तांबा के तार गुच्छा नही था। कोई अज्ञात चोर नगदी रकम एवं तांबा तार के गुच्छे को चोरी कर ले गया था। टिकरापारा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 457, 380 का अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू की।
मुखबीर से मिली जानकारी पर नेहरूनगर निवासी निखिल दीप को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी स्वीकारी। निखील दीप को गिरफ्तार कर तांबा तार का गुच्छा एवं नगदी रकम जप्त किया।


