रायपुर

असमय बारिश से नुकसान फसलों का मुआवजा दें - चंदेल
05-May-2023 7:26 PM
असमय  बारिश से नुकसान फसलों का मुआवजा दें - चंदेल

रायपुर, 5 मई। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि असमय आंधी और बरसात के कारण प्रदेश की रबी फसल, सब्जी व फल की फसल बर्बाद हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। परंतु असंवेदनशील भूपेश सरकार ने नुकसान के सर्वे हेतु अभी पहल भी प्रारंभ नहीं की है।  उन्होंने मुख्यमंत्री को  प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग हेतु पत्र लिखा।


अन्य पोस्ट