रायपुर

8 मई को जॉब फेयर
05-May-2023 7:24 PM
8 मई को जॉब फेयर

रायपुर, 5 मई। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उपलब्ध कराने के लिए 8 मई  को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में होगा। यह जॉब फेयर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।  इस जॉब फेयर के माध्यम से स्काईनेट सर्विसेस मुस्कान कन्स्लटेंसी एवं तिरूपति कॉर्पोरेशन इण्डिया लिमिटेड, रायपुर द्वारा द्वारा 10वीं,12वीं,स्नातक (बीएससी बीकॉम आदि), आईटीआई फिटर,वायरमैन,इलेक्ट्रिशियन,ऑटोमोबाईल डिप्लोमा सिविल, मैकेनिकल, आईटी आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती होगी। इन पदों के लिए प्रतिमाह 8 से 30 हजार वेतनमान पर ऑफिस ब्वॉय, ड्रायवर यूपीएस इंजीनियर, सेल्स मैनेजर,एक्सीक्यूटीव एकाउंटेंट, टेलीकॉलर, गार्ड हैल्पर, वायरमैन, सिविल इंजीनियर, फिटर, सर्विस इंजीनियर आदि के विभिन्न पदों पर भर्ती अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।


अन्य पोस्ट