रायपुर

चंदखुरी में मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई रामचंद्र स्वामी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
05-May-2023 7:24 PM
चंदखुरी में मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई रामचंद्र स्वामी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। चंदखुरी में जीर्णोद्धार कर बनाए गए भव्य  रामचंद्र स्वामी मंदिर किसान शिव परिवार राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत गुरूवार शाम मंगल कलश यात्रा से हुई ।  शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ही मंत्रोचार के बीच मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का क्रम शुरु हुआ । सुबह दक्षिण भारत तिरुपति तिरुमला से आए आचार्यों ने  देवताओं क आवाहन से  शुरुआत की।

 आचार्यों ने वेद स्वस्ति, चतुर्वेद पारायण, मंडप आराधना,वेद स्वस्ति, चतुर्वेद पारायण, मंडप आराधना, अग्नि प्रतिष्ठा वास्तु होम और  नीराजनं मंत्र पुष्पम के साथ यज्ञ मंडप में आराधना की ।सुबह 8 से 12 तक इस पूजा आराधना के क्रम में बेस परिवार के साथ ही चंदखुरी और समूचे प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे भक्तों और परिजनों की व्यापक भीड़ रही। वहीं संध्या कालीन बेला में शाम को 6 बजे से पुन: पूजार्चना होगी। जिसमें प्रमुख रुप से यज्ञ हवन के साथ धान्याधिवस भगवान को कराया जाएगा ऐसा माना जाता है कि भगवान का वास कण कण में है इसलिए पहले दिन धान्याधिवास विशेष रूप से कराया जाएगा।

राज्यपाल बैस पहुंचे

बैस परिवार के द्वारा जीर्णोद्धार कर बनाए गए इस प्राचीन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विशेष रूप से पहुंच रहे हैं ।वह लगातार यहां रहकर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूजन अर्चन में भाग लेंगे और भक्तों के साथ वहां पहुंचने वाले आम जनों से मुलाकात करेंगे।

 पहले दिन शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस के नेतृत्व में चंदखुरी में ही गायत्री परिजनों के द्वारा नव कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया जिसमें हजारों की संख्या में गायत्री परिजनों और मंदिर पहुंचे हुए भक्तों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।


अन्य पोस्ट