रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मई। राजधानी के दुकान में गबन का मामला सामने आया है। वहीं काम करने वाले कर्मचारी ने अपने ही ऑफिस से 12लाख 71350 रूपए का गबन किया है। हॉलिडेज टिकट बुकिंग सेंटर के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 408, 34 का अपराध दर्ज किया।
प्रितेश मुदड़ा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बंधवापारा में रहता है। और स्वामी विवेकानंद आश्रम के पास उसकी च्वाईस हॉलिडेज के नाम से टूर एण्ड ट्रेवल्स के शॉप का संचालन करता है। जहां लोगों को विकेंड ट्रिप के लिए टिकट बुक करता है। जिसके लिए दुकान पर टिकट बुक करने और कैश कलेक् शन करने के लिए फागुलाल पटेल और पुरूषोत्तम निर्मलकर वहां काम करते थे। जो ग्राहकों के लिए टिकट बुक कर हॉलिडे टूर प्लान करते थे।
इसी बीच 1 नवंबर 2022 से 25 मार्च 23 के बीच लोगों का टिकट बुक किया। जिसमें उसने नेशनल और इंटरनेशनल टूर के लिए 12लाख 71350 रूपए जमा करवाएं थे। जिसे फागुलाल पुरूषोत्तम ने आफिस में रखे पैसे का गबन किया गया। प्रितेश के द्वारा आफिस में जांच पड़ताल करने पर आफिस ने रूपयों का गबन होना पाया गया।
जानकारी होते ही प्रितेश ने आजाद चौक थाना में गबन का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर फागुलाल पटेल और पुरूषोत्तम निर्मलकर के खिलाफ 408, 34 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


