रायपुर

बुधवार को बादल छाए रहे, बारिश भी
03-May-2023 4:03 PM
बुधवार को बादल छाए रहे, बारिश भी

 इन क्षेत्रों में हुई वर्षा: पेंड्रारोड-लोरमी 4 सेमी,मनेंद्रगड़-कोटा-तखतपुर-कवर्धा 3 सेमी, भैयाथान-मस्तुरी-डौंडी-पथरिया-अभनपुर 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। प्रदेश सहित राजधानी में सप्ताह भर से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। राजधानी में कुछ दिनों से बारिश देखने को मिला है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। बारिश की बजह से कृषि व्यवसाय को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से  फसले बर्बाद हो गई। इधर मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा जताया है। मौसम विज्ञानी की माने तो प्रदेश में द्रोणिका का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। इसके चलते ही मंगलवार रात से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज वर्षा भी हुई। बुधवार सुबह से ही राजधानी को बादलों ने घेर रखा है । हवा में ठंडक भी बनी हुई है।

 मौसम विभाग का कहना है पश्चिमी विक्षोभ और  नम हवाओं के कारण बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व वर्षा के आसार है। अभी 8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मंगलवार सुबह बारिश रुकते ही जैसे ही धूप का ताप बढऩे लगा,उमस में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि नम हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

रायपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रायपुर के साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसा 15-20 वर्षों बाद देखा गया है कि मई का दूसरा दिन भी बात गया और अधिकतम तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले कुछ दिन और राहत भरे रह सकते है। 10 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।


अन्य पोस्ट