रायपुर

शेड मरम्मत का काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत दूसरा घायल
03-May-2023 4:01 PM
शेड मरम्मत का काम कर रहे दो मजदूर गिरे, एक की मौत दूसरा घायल

रायपुर, 3 मई। तिल्दा नेवरा इलाके में कम्पनी की छत पर काम करते वक्त दो मजदूर दूर्घटना का शिकार हो गए। 100 फीट ऊपर काम कर रहे 2 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि हादसा छपोरा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में हुआ है।  मंगलवार को शेड की मरम्मत का काम करने के दौरान दोनों मजदूर शेड से नीचे गिर गए। मजदूर शुभम वर्मा (27 वर्ष) और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड पर चढक़र इसे सुधारने का काम कर रहे थे। अचानक शेड की पाइप खिसकने से दोनों मजदूर ऊपर से नीचे ऑयल भ_ी के किनारे आ गिरे। हादसे में देवरी निवासी शुभम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवचरण निर्मलकर गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट