रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया ।राजधानी रायपुर भी ऑरेंज अलर्ट पर है। इसके अलावा मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, , बलौदाबाजार, बालोद, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा भी शामिल है।
कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, गरियाबंद, धमतरी, जशपुर और जांजगीर में येलो अलर्ट के जिले हैं। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने, अंधड़ चलने की संभावना, कुछ स्थानों में ओलावृष्टि भी संभावित।येलो अलर्ट वाले जिलों में अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना।
एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवात विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है।इस वजह से कल कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


