रायपुर

खरोरा में पति- पत्नी ने मासूम के साथ जान दे दी
22-Apr-2023 2:41 PM
खरोरा में पति- पत्नी ने मासूम  के साथ जान दे दी

रायपुर, 22 अपै्रल। राजधानी से 32  किमी दूर खरोरा के मोतिमपुर खुर्द में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर पर ही मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी के साथ एक 3 साल बच्चा भी शामिल है।
खरोरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम 27 वर्षीय तुकेश सोनकेवरे, उनकी पत्नी 24 साल की निक्की उर्फ नितिक्षा सोनकेवरे और 3 साल का निहाल है। ग्राम मोतिमपुर खुर्द में तुकेश सोनकेवरे अपने परिवार के रहता था।शनिवार को  सुबह  देर तक उनके घर का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि, एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बिस्तर पर पड़े थे। जहां पति मियार में फांसी से लटका पाया गया है, वहीं मां और बच्चे का शव बिस्तर पर मिला। महिला के मुंह से झाग निकलता दिख रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, महिला और बच्चे को जहर देकर पति ने फांसी लगाई होगी। मौके पर पुलिस को चूहे मारने की दवा मिली है।
 


अन्य पोस्ट