रायपुर

डंगनिया जलागार से शाम को पानी 7 बजे से
21-Apr-2023 2:59 PM
डंगनिया जलागार से शाम को पानी 7 बजे से

  
रायपुर, 21 अप्रैल। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत  नगर  निगम क्षेत्र में डंगनिया एवं ईदगहभाठा में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  दोनों जलागारों के कमांड एरिया एवं कुशालपुर जलागार के कमांड एरिया  में संयुक्त रूप से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। कमांड एरिया के क्षेत्र का पृथक - पृथक  निर्धारण के लिए परीक्षण का कार्य किया जाएगा। जोन 5 के जोन कमिश्नर  राजेश गुप्ता ने बताया कि डंगनिया  जलागार से 21 से 23 अप्रैल तक संध्या 6 बजे के स्थान पर संध्या 7 बजे जलप्रदाय किया जायेगा।


अन्य पोस्ट