रायपुर

प्रदेश के 15 होनहार दिव्यांग खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स व्हील चेयर
18-Apr-2023 7:32 PM
प्रदेश के 15 होनहार दिव्यांग खिलाडिय़ों को स्पोर्ट्स व्हील चेयर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने आज विभिन्न खेलों से जुड़े राज्य के 15 दिव्यांग खिलाडिय़ों को अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्पोर्टस व्हील चेयर प्रदान किया।

भेंडिय़ा ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने अपनी शारीरिक समस्याओं को भूलकर छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है, इसलिए उनकी समस्याओं का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।  इस मौके पर टीम लीडर ने कहा कि अब तक वे समान्य व्हील चेयर से खेल खेलते थे। अब स्पोर्ट व्हील चेयर के मिल जाने से खेल में वे अपना बेस्ट दे पाएंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ खेल संगठन चेयर यंग इंडियंस,टीम यंग इंडियंस, सेवा निकेतन, छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

सर्वे के आधार पर टिकट-अनिला

इधर धमतरी में श्रीमती भेडिय़ा ने आगामी चुनाव में टिकट वितरण के लिए मापदंड का खुलासा किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में नेताओं के सर्वे के आधार पर टिकट बंटेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस चुनाव में वर्तमान से अधिक सीटें जीतेगी।


अन्य पोस्ट