रायपुर
रायपुर, 16 अप्रैल। स्व. कुंदन लाल जैन के सुपुत्र चन्दन एवं नंदन के द्वारा निज निवास को सी-25, एसओसी-1 देवेन्द्र नगर रायपुर दिव्यांग सेवा केंन्द्र,सक्षम संगठन के लिए भूतल को समर्पित किया।
दिव्यांग सेवा केन्द्र के शुभारंभ आज मुख्य अतिथि सुनील सोनी, सांसद रायपुर संरक्षक गोपाल व्यास, डां सुरेन्द्र शुक्ला सक्षम प्रांताध्यस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अजय भगत एजीएम अपेक्स बैंक, पंडरी विषिष्ट अतिथि के रूप में थे। सर्वप्रथम जैनेद्र जैन द्वारा सक्षम का परिचय दिया गया जिसमें सक्षम के गठन का उद्देष्य और सक्षम छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यो का सविस्तार वर्णित किया गया।
सांसद सुनील सोनी ने भारत सरकार की दिव्यांगो के लिए चल रही विविध योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सक्षम के कार्य को अपना पूर्ण सहयोग एवं सुविधा देने की बात कही। सक्षम छत्तीसगढ़ के संरक्षक श्री श्रीगोपाल जी व्यास ने अपने आषीर्वचन मं सक्षम के खूब कार्य करने एंव समाज में एक सेवा केंन्द्र के रूप में प्रतिष्ठत होने की बात कही।
चंदन लाल जैन ने कहा कि उनके पिता जी ने अपने निवास को हमेषा संघ कार्य के लिए समर्पित मंदिर माना और आज उनकी इच्छा को पूर्ण करते हुए इस भवन को समाज कल्याण के लिए संघ को समर्पित कर रहे है। कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख इंदिरा जैन, सह प्रमुख सुनीता चंसोरिया, सुगंधा जैन एडव्होकेट दिल्ली, संगीता चैबे जिला सचिव दिलीप बिसेन जिला अध्याक्ष, कुंजबिहारी, तन्मय चटर्जी, अंकित चैरसिया, जीतमल जैन एवं सक्षम एवं सेवाभारती के अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में प्रांत सचिव संजीव सोनी को सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


