रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम से लगातार शुष्क और गर्म हवाओं का आना जारी है।मौसम विभाग के अनुसार इसके चलते प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम का लगातार बना हुआ है।मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से देर शाम मौसम का मिजाज बदल भी सकता है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम का लगातार बना हुआ है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं।
शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ जिले में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं रायपुर, बस्तर सहित कई अन्य जिलों में बादल छाए रहे। बादलों की वजह से कुछ जगहों पर ठंडी हवा चली और लोगों को धूप से थोड़ी राहत मिली। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।


