रायपुर

फिर जमीन बेचने की धोखाधड़ी, चैक भी बाउंस
14-Apr-2023 2:37 PM
फिर जमीन बेचने की धोखाधड़ी, चैक भी बाउंस

रायपुर, 14 अप्रैल। शहर के भाठागांव में जमीन बेचने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  ये मामला पुरानी बस्ती थाना का है। पुलिस ने बताया कि 09 फरवरी  से 13 मार्च 2023 तक आरोपी सखाराम यादव ने  वैभवकांत वशिष्ठ से भाठागांव स्थित खसरा क्र 854/3, 857, 1060/2, 1067/2 भूमि को बिक्री करने का सौदा करते हुए 4.05 लाख 5000 रूपए  लेकर ईकरारनामा किया और 1 लाख रूपए बयाना दिया था।  पीडि़त को बाद में पता चला की सखाराम ने दूसरे की जमीन को उसे बेच दिया है तब उसने अपने पैसे वापस मांगे। तब सखाराम ने पीडि़त को बयाना के तौर पर लिए हुए रकम वापस किया। इसके लिए 1 लाख रूपए का चेक दिया जो बैंक से अनादरित हो गया। पुलिस  इस मामले में सखाराम के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट