रायपुर

‘तिवारी, विश्नोई से संबंध बताए कांग्रेस’
03-Apr-2023 7:05 PM
‘तिवारी, विश्नोई से संबंध बताए कांग्रेस’

रायपुर, 3 अप्रैल। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और सीएम बघेल ईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि इन जांच एजेंसियों की कार्रवाइयाँ राजनीतिक हैं। श्री चौधरी ने कहा है कि  अब प्रदेश कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, अधिकारी सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई कांग्रेस के किन पदों पर हैं, या कांग्रेस की राजनीति से उनका क्या संबंध है? श्री चौधरी ने कहा कि यदि तिवारी, चौरसिया और विश्नोई जैसे लोगों का कांग्रेस की राजनीति से कोई संबंध नहीं है तो कांग्रेस को जवाब देना होगा।


अन्य पोस्ट