रायपुर
इंडियन बैंक स्टाफ ने सडक़ पर कचरा फेंका, निगम ने 5 सौ जुर्माना किया
24-Mar-2023 7:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मार्च। निगम के जोन नम्बर 2 के वार्ड 27 के जवाहर नगर में सडक़ पर इंडियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा कचरा सडक़ पर डालकर गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत मिली। इस पर निगम के अमले ने मौके पर पहुंच देखा तो शिकायत सही पायी गयी।इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने इंडियन बैंक प्रबंधन को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 500 रूपये का जुर्माना किया। यह कार्रवाई जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया एवं कर्मचारियों ने की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे