रायपुर

सफाई में ढिलाई, ठेकेदार पर 5 हजार रूपए का जुर्माना
20-Mar-2023 6:31 PM
सफाई में ढिलाई, ठेकेदार पर 5 हजार रूपए का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मार्च। निगम  के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले सुन्दर लाल शर्मा वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सोमवार सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन स्वास्थ्य अधिकारी  भूषण ठाकुर एवं स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू  भी थे। वार्ड की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद ने वार्ड के अनुबंधित सफाई ठेकेदार पर वार्ड की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर 5000 रूपये का जुर्माना करने कहा।

जोन 5 जोन कमिश्नर  राजेश गुप्ता के निर्देश पर सम्बंधित वार्ड सफाई ठेकेदार पर  5000 रूपये का जुर्माना किया गया।वार्ड पार्षद ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मच्छरों पर कारगर नियंत्रण करवाने अभियान पूर्वक एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट करके कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करवाने  कहा। साथ ही  दुबे ने  रामकी कंपनी के वार्ड से सम्बंधित कचरा कलेक्शन वाले को नोटिस देने का सुझाव वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से दिया।


अन्य पोस्ट