रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मार्च। अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन की आपात बैठक राजपत्रित कार्यालय में सयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में हुई। बैठक में 18मार्च मे होने वाली प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर जानकारी रखी। और सभी संगठन के राजधानी के अध्यक्ष से उनकी विचार व्यक्त कर एक टीम बनाकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिसमे अन्य जिलों से आगंतुक को किसी प्रकार का परशानियो का सामना न करना पड़े। यही चर्चा का विषय पर सभी लोगो के एक मत से अपनी अपनी सहमति व्यक्त किए। बैठक में चंद्रशेखर तिवारी प्रवक्ता फेडरेशन पंकज पांडे प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ बहुउद्देशीय संघ ,उमेश मुदलियार , जिला सयोजक,फेडरेशन रायपुर सतेंद्र देवागन ,प्रदेश अध्यक्ष आलोक जाधव प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी संघ ,श्रीमती ऋतु परिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला पर्यवेक्षक,राम चंद्र टांडी अध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ,सुनील नायक महासचिव फेडरेशन डाक्टर रीना राजपूत प्रदेश अध्यक्ष नर्स एसोसियेशन रायपुर ,पीतांबर पटेल कार्यकारी सयोजक फेडरेशन रायपुर ,रवि गड़पाले प्रदेश अध्यक्ष अनियमित संघ प्रकाश ठाकुर अध्यक्ष डिप्लोमा संघ और अन्य सभी पदाधिकारियों ने आगामी आंदोलन को सफल बनाने में अपनी तैयारी को लेकर सहमति व्यक्त की।


