रायपुर

कृष्णा नगर में फ्लैक्स फाड़, जलाने को लेकर बवाल, दो युवकों समेत सात गिरफ्तार
10-Mar-2023 4:39 PM
कृष्णा नगर में फ्लैक्स फाड़, जलाने को लेकर बवाल, दो युवकों समेत सात गिरफ्तार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च।
कृष्णा नगर में निर्माणाधीन मंदिर में टंगे भगवान भोलेनाथ के पोस्टर - फ्लैक्स को अज्ञात युवकों द्वारा फाड़ दिए जाने के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस के सभी अफसर और बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं।
यह घटना गुरुवार-शुक्रवार रात की बताई गई है। गुढिय़ारी रामनगर इलाके के कृष्णा नगर में नये मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसी स्थल पर भगवान भोलेनाथ का फ्लैक्स लगाया गया था। इसे कल रात कुछ अज्ञात युवकों ने फाड़ दिया, और फाड़ पास ही जलते होलिका में डालकर जला दिया। यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। इसमें धर्म विशेष के युवक आसानी से पहचाने जा रहे हैं। ये सभी कुर्ता-पैजामा पहने नजर आ रहे हैं।

आज सुबह इस कृत्य पर नजर पड़ते ही मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने पहले पता साजी की और फिर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद गुढिय़ारी को सूचित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लेकिन थाना पुलिस की भूमिका को देखते हुए लोगों ने सडक़ पर उतर कर विरोध तेज कर दिया।  देखते ही देखते हजारों मोहल्ले वाले, और शहर के अन्य इलाकों से बजरंग दल और समान विचारधारा वाले हजारों इलाके में जुट गए। पूरी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी के साथ दोपहर बाद तक डटी रही।

सूचना पर एएसपी सिटी समेत गुढिय़ारी और आसपास के थानों के अन्य अधिकारी, सिपाही भी पहुंचे। दोपहर को गुढिय़ारी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 8 अज्ञात लोगों पर धारा 295 क, 34 का अपराध दर्ज किया है।  गिरफ्तार लोगों से गुढिय़ारी थाने में पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस बनाया है। गिरफ्तार लोगों में शाहिद खान, निवासी मस्जिद के पीछे रामनगर, मोहम्मद समीर बड़ा रामनगर के साथ 5 नाबालिग शामिल हैं।


अन्य पोस्ट