रायपुर

रातें होने लगी गर्म
10-Mar-2023 4:39 PM
रातें होने लगी गर्म

रायपुर, 10 मार्च। होलिकाष्ठक निपटते ही अब दिन के साथ साथ रात का तापमान भी बढऩे लगा है।  बीती रात भी  प्रदेश के कई शहर गर्म रहे। वहीं  वनों से घिरा जशपुर 14 डिग्री के साथ अब भी ठंडा है। राजधानी की रात  22 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रही। रायगढ़, बिलासपुर 20-20, तो बस्तर के सभी शहरों में भी रात का तापमान बढऩे लगा है। जगदलपुर, राजनांदगांव और महासमुंद की रातें भी 20 डिग्री को छूने वाली हैं। इससे पहले गुरुवार के दिन 33 डिग्री तपिश को पार कर गए। 37 डिग्री के साथ महासमुंद सबसे ज्यादा गर्म रहा। कोरिया, जशपुर और सरगुजा ही 30-31 पर रहे। मौसम विभाग के अनुसारप्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम बना रहेगा।
 


अन्य पोस्ट