रायपुर

होली की धूम: कल उड़ेंगे रंग-गुलाल
07-Mar-2023 6:43 PM
होली की धूम: कल उड़ेंगे रंग-गुलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। होली 8 मार्च बुधवार को मनाई जाएगी। होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि होली 7 को या 8 को इस बार दो दिन का मुहूर्त होने से लोगों के मन में प्रश्र उठता है। वहीं होलिका दहन मंगलवार को है। कई जगहों पर होलिका दहन 6 मार्च, सोमवार को भी मनाई गई। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की शाम को होलिका दहन किया जाता है। जो 6मार्च शाम से शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस लिए कई जगहों पर होलिका दहन के 6 को भी किया गया। ज्योतिषशास्त्र की माने तो 7 को फल्गुन पूर्णिमा होगा और इसी दिन होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी। देश भर में लोग हर साल रंगों के त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस त्योहार को अलग-अलग नामों जैसे डोल पूर्णिमा, रंगवाली होली, धुलंडी, धुलेटी, मंजल कुली, याओसंग, उकुली, जजिरी, शिगमो या फगवा के नाम से भी जानते है। मुहूर्त को लेकर बात करें तो इस वर्ष होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा। जो 7 मार्च मंगलवार को शाम 6:24 बजे से रात 8:51 बजे तक अनुष्ठान किये जा सकते हैं।

होलिका दहन आज शाम

मंगलवार, 7 मार्च, होलिका दहन  का समय शाम 6:24 से 8:51 बजे तक होलिका दहन के लिए 2 घंटे 27 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 6 मार्च को 04:17 दोपहर के बाद से है, जो 7 मार्च को 6:09 तक रहेगा।

 


अन्य पोस्ट