रायपुर

राज्य अतिथि केजरीवाल कल बघेल सरकार पर करेंगे हमले
04-Mar-2023 4:44 PM
राज्य अतिथि केजरीवाल कल बघेल सरकार पर करेंगे हमले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4मार्च। 
आम आदमी पार्टी (आप)  छत्तीसगढ़ में  दिसम्बर में होने वाले चुनावों का शंखनाद करेगी। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान कल जोरा में आमसभा के साथ हुंकार भरेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने केजरीवाल को राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।
 इसी कड़ी में प्रदेश चुनाव प्रभारीऔर दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय और विधायक संजीव झा का  दोपहरी एक बजे माना एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री केजरीवाल और श्री  मान पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे  आप नेता प्रेस से रू-ब-रू होगी। दोनों नेता रायपुर के जोरा ग्राउंड, जीई रोड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने पांच मार्च को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे। नेप्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, रायपुर अध्यक्ष कुंदन सिंह,  महामंत्री विजय झा,डा. शिव नारायण द्विवेदी, अनुप पाण्डेय, पुष्पेंद्र परिहार, विवेक मिश्रा, संजय गुप्ता, उत्तम जायसवाल सहित अन्य  सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुड़े हुए हैं।


अन्य पोस्ट