रायपुर

फोन पे पर कैश डालने का झांसा देकर 28 हजार की ठगी
02-Mar-2023 3:45 PM
फोन पे पर कैश डालने का झांसा देकर 28 हजार की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। 
देवेंद्र नगर इलाके में एक युवक से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात आरोपी ने फोन पे पर पैसा भेजने का झांसा देकर युवक के खाते से 28500 रूपए निकाल धोखाधड़ी की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सी 2 देवेंद्र नगर निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल 8948955817 से फोन आया था। जिसमें आरोपी ने फोन पे पर कौश डालने की बात कही। और पे रिक्वेस्ट का लिंक भेज कर फोन पे का पीन डालने को कहा। प्रर्थी ने उसके झांसे में आ गया। और उसके कहे अनुसार अपने फोन पे का पीन लिंक में भेजने के बाद आरोपी ने उसके बौंक खाते से तीन बार में 28500 रूपए को धोखें से  निकाल लिए। युवक ने पूरी घटना परिवार को बताई। जिसके बाद ठगी होने के शक में थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक पर 420 का अपराध दर्ज किया। अज्ञात मोबाइल नम्बर और भेजे गए  लिंक को ट्रेस कर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश  कर रही है।
 


अन्य पोस्ट