रायपुर

सूर्यकांत तिवारी पर मरकाम, ढेबर ने कहा-अडाणी के साथ काम किया
01-Mar-2023 3:34 PM
सूर्यकांत तिवारी पर मरकाम, ढेबर ने कहा-अडाणी के साथ काम किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च।
राजीव भवन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मेयर एजाज ढेबर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ईडी को चेतावनी भी दी कि झूठे मामले में फंसाया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 6000 करोड़ के कोयला घोटाले की काल्पनिक कहानी गढ़ी गई है। इसमें सूर्यकांत को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने प्रश्न किया कि पूछताछ में थर्ड डिग्री क्यों अपनाई जा रही है। ईडी के पास अगर तथ्य होते तो थर्ड ग्रेट नहीं अपनाते। सूर्यकांत से डॉ.रमन सिंह के सम्बंध जग जाहिर है। आडनी और सूर्यकांत ने साथ में काम किया। 100 करोड़ का हवाला जोगरेन्द्र और सूर्यकांत ने आडनी के खाते में  किया। पर अडानी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। ये रिश्ता क्या कहलाता है।

ईडी कार्यवाही कर रही है तो अडानी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई। अडानी समूह के आधिकारी अमन सिंह और रमन सिंह की ये साजिश है। डॉ.रमन सिंह की आय से अधिक संपति की जांच क्यों नहीं होती। रमन सिंह की  दस गुना क्यों बढ़ी संपत्ति इसका जवाब आना था।
 


अन्य पोस्ट