रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। राजधानी में कांग्रेस के महाअधिवेशन के समापन के दूसरे दिन 27 फरवरी को अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को राज्य स्तरीय महिला मड़ई की शुरूआत की गई। ये मड़ई 4 मार्च तक चलेगा। मड़ई की शुरुआत स्कूटर रैली निकालकर की गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, अध्यक्ष डॉ. किरणमयी शामिल हुईं। स्कूटर रैली तेलीबांधा तालाब से लेकर आमानाका चौक तक निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। बता दें कि 4 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रैल में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेिडय़ा खुद स्कूटी से राजधानी वासियों को संदेश देने निकली। मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा 27 से 4 मार्च तक चलने वाले राज्यस्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को जागरूक करना है। आज प्रदेश कि महिलाएं सबल और सशक्त हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को तेलीबांधा चौक से आमानाका तक बाइक रैली निकाला जा रहा है। इसमें सैकड़ों महिलाओं बढ़चढ़ कर मड़ई में शामिल हो रही है। ये कार्यक्रम काफी अच्छा होने वाला है।


